दुर्ग : फौजी की पत्नी की मौत का ऑडियो खुलासा! मौत से पहले पति की गर्लफ्रेंड से हुई थी लड़ाई, प्रेमिका की धमकी और पति की बेवफाई आई सामने, मायके वालो ने लगाये गंभीर आरोप..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग की गलियों में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर दिया। फौजी मुकेश सिंह की पत्नी प्रीति सिंह ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी, लेकिन क्या यह आत्महत्या थी या साजिश? एक कॉल रिकॉर्डिंग ने खोला है बेवफाई और धमकियों का काला सच।  

पूरा मामला क्या है? 

28 अगस्त को तीज का पवित्र दिन था। प्रीति ने व्रत रखा और सास का आशीर्वाद लेने घर पहुंची। लेकिन उसी दिन पति की कथित प्रेमिका ने सास के साथ पूजा की तस्वीर व्हाट्सएप स्टेटस पर डाली। यह देख प्रीति का दिल टूट गया। गुस्से और दर्द में उसने अपने पति और उस महिला को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लिया। कॉल में दूसरी महिला ने प्रीति को गालियां दीं और कहा, “तुझे देख लूंगी, मार दूंगी।” हैरानी की बात? प्रीति का पति मुकेश, जो राजस्थान के जैसलमेर में आर्मी में तैनात है, उसने अपनी पत्नी का साथ देने के बजाय प्रेमिका का पक्ष लिया।

फौजी की पत्नी प्रीति सिंह की कॉल रिकॉर्डिंग, जिसमें प्रेमिका की धमकी और आत्महत्या का रहस्य उजागर।
 
कॉल रिकॉर्डिंग ने खोला राज                                                                                                      

प्रीति की बहन ने बताया कि कॉल के बाद प्रीति ने टूटी आवाज में ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। उसमें साफ सुनाई दे रहा था कि दूसरी महिला गाली-गलौज और धमकियां दे रही थी। कुछ ही घंटों बाद खबर आई कि प्रीति ने मोहन नगर थाना क्षेत्र में अपने घर के बंद कमरे में फांसी लगा ली। मायके वालों का कहना है, “जिस हालत में लाश मिली, वह आत्महत्या नहीं, हत्या लगती है। बेटी को मारकर टांग दिया गया।

शादी से ही चल रहा था विवाद 

प्रीति की शादी 2019 में उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी मुकेश सिंह से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मायके वालों का आरोप है कि शादी के पहले दिन से ही मुकेश का कई महिलाओं से अफेयर था। प्रीति ने ससुराल में कई बार शिकायत की, लेकिन उसे मारपीट और अपमान ही मिला। पिता राकेश सिंह का कहना है, “हमने बेटी की शादी में 40 लाख खर्च किए, लेकिन दामाद की हरकतों ने उसे हमेशा तनाव में रखा। तीज के दिन भी दूसरी महिला ने उसे गालियां दीं और धमकाया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

दुर्ग के मोहन नगर में यह घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर प्रीति को इंसाफ कब मिलेगा? स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सच अभी सामने आना बाकी है।  



यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK