भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खैरागढ़ में चेकिंग के दौरान कार की सीट के नीचे छिपे मिले 4 करोड़ रुपए, पुलिस और आयकर विभाग दोनों कर रहे जांच
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने एक कार से 4 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद किए। कार में सवार दो युवक गुजरात के रहने वाले हैं, जिन्हें मौके से हिरासत में लिया गया है।
सीट के नीचे छिपा रखा था कैश, पुलिस भी रह गई हैरान
यह मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है।पुलिस इतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर रूटीन चेकिंग कर रही थी।इस दौरान एक महाराष्ट्र नंबर की स्कॉर्पियो (MH-12 WZ-0696) को रोका गया।कार में बैठे युवकों के हावभाव संदिग्ध लगे, जिस पर गाड़ी की गहन तलाशी ली गई।तलाशी में सीटों के नीचे बने सीक्रेट चेंबर से भारी मात्रा में नकद बरामद हुआ।नोटों के सारे बंडल 500-500 रुपए के थे।
कोई वैध दस्तावेज नहीं, मामला बना संदिग्ध
पुलिस ने जब इतनी बड़ी रकम के बारे में दस्तावेज मांगे, तो दोनों युवक कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके।कार सवार युवकों की पहचान वडोदरा निवासी पारस पटेल (36) और पाटन निवासी अक्षय पटेल (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने न सिर्फ पूरा कैश जब्त किया बल्कि करीब 18 लाख रुपए की स्कॉर्पियो कार भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..
विज्ञापन
आयकर विभाग करेगा आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि मामले में BNSS की धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई है।पूरे मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है, जो अब इस रकम की जांच करेगा।पुलिस को शक है कि यह पैसा किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।फिलहाल सभी एंगल से जांच जारी है।
इतनी भारी रकम देख पुलिस भी चौंक गई| इलाके के लोगों में इस बड़ी बरामदगी को लेकर हलचल है|
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




