दुर्ग : खारुन नदी में दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए किशोर की डूबकर दर्दनाक मौत, बहाव में बहा – 20 दिन में तीसरी जान गई..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पिकनिक की खुशी मातम में बदली, बहाव में बहकर गई मासूम जान

दुर्ग जिले की खारुन नदी बुधवार को एक और दर्दनाक हादसे की गवाह बनी। रायपुर से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए 15 साल के किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई।
दुर्ग की खारुन नदी में डूबे किशोर का रेस्क्यू ऑपरेशन – Kharrun River Drowning Rescue Image

नहाते वक्त हादसा, बच नहीं सका गिरीश
घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र के घुघवा जमराव एनीकेट की है। रायपुर के सत्यम विहार कॉलोनी का रहने वाला गिरीश शरणागत अपने तीन दोस्तों – राहुल राव, आयुष भगत और हिमेश देवांगन के साथ दोपहर करीब 3 बजे पिकनिक मनाने पहुंचा था।

चारों दोस्त नदी में नहाने उतरे थे। अचानक गिरीश और उसका एक और दोस्त तेज बहाव में बह गए। दोस्तों ने हिम्मत दिखाकर एक को बचा लिया, लेकिन गिरीश गहरे पानी में फंस गया।

रेस्क्यू में घंटों की मशक्कत, लेकिन नहीं बच सका किशोर
सूचना मिलते ही अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। घंटों की कोशिश के बाद गिरीश का शव निकाला गया।

 


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पाटन मॉर्चुरी भेजा, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-शिवनाथ नदी में बह गया 22 साल का युवक: दोस्तों संग पहुंचा था घूमने, SDRF ने निकाला शव..

विज्ञापन

20 दिन में तीसरी मौत, प्रशासन पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी नाराज़गी है। लोगों का कहना है कि 20 दिन पहले भी इसी जगह दो युवकों की डूबने से जान गई थी, फिर भी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।

इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खतरनाक जगहों पर चेतावनी बोर्ड और लाइफ गार्ड तैनात किए जाएं, ताकि भविष्य में और जानें न जाएं।


यह भी पढ़े -रक्षाबंधन की रात घर लौट रहे परिवार के साथ दिल दहला देने वाला हादसा : चलती कार बनी आग का गोला !बाल-बाल बचे 6 लोग..

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - हर सुबह सिर्फ 1 मिनट, 7 पत्ते और खत्म होंगी 8 बड़ी बीमारियां – जानिए कढ़ी पत्ते का जादू..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK