भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुछ सेकेंड की रील ने ले ली ज़िंदगी भर की सजा, चलती ट्रेन में स्टंट करते किशोर का पैर कटकर अलग हुआ
बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। रील बनाने के शौक में एक 13-14 साल के किशोर ने अपनी एक टांग गंवा दी। चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर स्टंट करते हुए उसका पैर फिसला और वह सीधे पटरी पर गिर पड़ा।
बोरी में भरकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया किशोर का कटा पैर
हादसा इतना गंभीर था कि किशोर का एक पैर पूरी तरह से कट गया। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने तत्काल घायल किशोर को उठाया और सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचाया। कटे हुए पैर को बोरी में भरकर साथ ले जाया गया।
तिलौथू गांव से रील बनाने आया था शहजादा
घायल किशोर की पहचान तिलौथू निवासी शहजादा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह खास तौर पर रील बनाने के मकसद से सासाराम आया था। वहां से आरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में वह गेट के पायदान पर खड़ा होकर रील बनाने लगा।
स्टंट के चक्कर में बिगड़ा संतुलन, चला गया ट्रेन के नीचे
रील बनाते वक्त शहजादा का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से पटरी पर गिर पड़ा। उसका एक पैर पूरी तरह से कटकर अलग हो गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को लेकर चिंता जताई है और युवाओं को समझाइश देने की बात कही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
रील के पीछे भागती ज़िंदगी, युवाओं के लिए बड़ा सबक
पहले भी कई बार रील बनाते वक्त हादसे हुए हैं, कुछ ने जान गंवाई है तो कुछ ने अंग। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि कुछ पल की शोहरत की चाह कभी-कभी ज़िंदगी बदल देती है — और वो भी बुरी तरह।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




