भिलाई में शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार पर मोबाइल-पर्स लूटकर भागे आरोपी – 3 गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में शराब पीने के लिए मांगे पैसे, इनकार करने पर मोबाइल और पर्स छीनकर भागे आरोपी – पुलिस की तेजी से तीन धराए।

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए और मना करने पर लूटपाट कर ली गई।

लेबर कैंप जामुल निवासी राकेश चौहान ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्त से मिलने घासीदास नगर गया था। तभी वहां 3-4 अज्ञात लड़कों ने उससे शराब के लिए 100 रुपए मांगे

भिलाई जामुल मोबाइल-पर्स लूटकांड – पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए

राकेश ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने हाथ मुक्का से मारपीट शुरू कर दी और उसका पर्स व मोबाइल छीनकर भाग निकले। पर्स में रखे 650 रुपए और कीमती 20,000 का माइक्रोमेक्स मोबाइल लूट लिया गया।

CCTV से पकड़े गए आरोपी
जामुल पुलिस ने शिकायत मिलते ही तेजी दिखाई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर की मदद से संदिग्धों को चिन्हित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस ने संदेही दीपक साहू, नीरज ठाकुर और रिवाश हरपाल उर्फ पिलाबो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया और लूटा गया मोबाइल-पर्स पुलिस ने बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी और पुराने अपराध

  • दीपक साहू: आबकारी एक्ट और मारपीट के मामले पहले से दर्ज।

  • नीरज ठाकुर: कई धाराओं में केस दर्ज, पुराने अपराधों में लिप्त।

  • रिवाश हरपाल उर्फ पिलाबो: 2024 में कई मामलों में नामजद।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को 18 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J