भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) सुकमा के शबरी नदी में 12 घंटे से फंसे एक ग्रामीण को जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ और वायुसेना की टीम ने मिलकर रेस्क्यू किया।
नाड़ीगुफा तेलावर्ती के पास तेज बाढ़ और भारी धाराओं के बीच व्यक्ति फंसा था। मोटरबोट से बचाव संभव नहीं था। प्रशासन ने तुरंत बचाव शुरू किया, लेकिन जब स्थिति गंभीर हुई तो वायुसेना की मदद ली गई। ड्रोन से लोकेशन ट्रेस कर करीब 12 घंटे बाद व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया।स्थानीय लोगों ने इस सफल रेस्क्यू पर राहत की सांस ली।
मौसम विभाग ने आज कांकेर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और नारायणपुर में यलो अलर्ट है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है।
बंगाल की खाड़ी के नॉर्थ पार्ट में बन रहे लो प्रेशर एरिया के कारण अगले दो दिन तेज बारिश जारी रह सकती है।
बारिश का असर डोंगरगढ़ में भी खतरनाक साबित हुआ। उफनते नाले में बहने से मिथिलेश वर्मा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख और नाराजगी है।
बस्तर संभाग में भी भारी बारिश से तबाही मची है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर में बाढ़ के कारण 200 से अधिक मकान ध्वस्त हो गए। 2196 लोग राहत शिविरों में शिफ्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
बारसूर में स्टेट हाईवे 5 पर पुल टूट चुका है। ग्रामीण अब टूटे हुए पुल पर सीढ़ी बनाकर आना-जाना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र पुल निर्माण की मांग की है।
दंतेवाड़ा में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आसपास के गांवों में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत और बचाव कार्य तेज करने की अपील की है।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




