भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नाखून की चमड़ी ने खोल दी सच्चाई
रायपुर में महिला की हत्या का राज 22 महीने बाद आखिरकार खुल गया। पुलिस ने डीएनए जांच के जरिए उसके ही पति और बेटे को गिरफ्तार किया है।
29 जनवरी 2024 को उरकुरा निवासी कांति साहू (44) को मृत अवस्था में अंबेडकर अस्पताल लाया गया था। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर पर 13 जगह चोट के निशान थे और मौत गला दबाने से हुई थी।
महिला के पति डोमार सिंह साहू और बेटे धरम राज साहू ने पहले कहा कि उसने फांसी लगाई थी। लेकिन बार-बार बयान बदलने से पुलिस को शक हुआ। इसके बाद महिला का विसरा और दोनों का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
डीएनए टेस्ट से हुआ खुलासा
डॉक्टरों ने कांति साहू के नाखून से सैंपल लिया था। जांच में पाया गया कि नाखून में फंसी चमड़ी का डीएनए उसके पति और बेटे से मैच कर गया। इसी सबूत ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचा दिया।
घरेलू विवाद में की थी हत्या
कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद के चलते गला दबाकर हत्या की और फंदे पर लटकाकर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।
गिरफ्तार आरोपी
-
डोमार सिंह साहू (51), निवासी जागृति नगर, उरकुरा, थाना खमतराई, रायपुर।
-
धरम राज साहू (25), निवासी जागृति नगर, उरकुरा, थाना खमतराई, रायपुर।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




