भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर के बाढ़ पीड़ितों को मिला गोवा सरकार का सहारा, 5 करोड़ की मदद
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इन दिनों भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई गांव जलमग्न हैं और लोग बेघर हो चुके हैं।इस संकट की घड़ी में गोवा सरकार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की है।
संकट में साथ आई गोवा सरकार
गोवा सरकार की इस मदद से बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, रहने की सुविधा और पुनर्वास कार्यों में सीधा सहयोग मिलेगा।मध्यप्रदेश के बाद, गोवा सरकार का यह योगदान एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को सोशल मीडिया पर धन्यवाद देते हुए कहा—
"आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद। यह सहयोग बस्तर के प्रभावित लोगों को राहत और संबल प्रदान करेगा।"
उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में यह योगदान यह भी दर्शाता है कि हमारा देश एकजुट होकर हर चुनौती का सामना कर सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




