गर्भवती महिला पर भालू का हमला, चेहरे पर गंभीर चोट। फिर भी हिम्मत की मिसाल बनी मां, एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म मां की हालत नाजुक..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भालू के हमले से कांपा अंबिकापुर – एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

अंबिकापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेत गई गर्भवती महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। चेहरे पर गहरे जख्मों के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया।

बिहारपुर पंचायत के ग्राम छिरछा निवासी 30 वर्षीय शांति बाई पति ब्रह्मानंद 9 माह की गर्भवती थीं। बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह घर से कुछ दूरी पर खेत गई थीं। तभी भालू ने उन पर हमला कर चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला। किसी तरह जान बचाकर महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई।

                           Bear attack on Pregnant woman – गर्भवती महिला पर भालू का हमला, एंबुलेंस में बच्चे का जन्म

परिजन उसे तुरंत मनेंद्रगढ़ अस्पताल ले गए। यहां से हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और फिर रायपुर के लिए रेफर किया गया।

लेकिन रास्ते में कहानी ने नया मोड़ लिया। रात करीब सवा 9 बजे, कोरबा जिले के ग्राम मड़ई के पास महिला को प्रसव पीड़ा हुई। एंबुलेंस के ईएमटी सत्येंद्र सिंह और पायलट खेलसाय ने मिलकर सुरक्षित प्रसव कराया। एंबुलेंस में किलकारी गूंजी और शांति बाई ने आठवें बच्चे को जन्म दिया।

बच्चा स्वस्थ है, लेकिन मां की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। दोनों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की सर्जरी के लिए डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

ऐसी खबरें हमें बताती हैं कि जीवन और मौत के बीच कभी भी हालात करवट ले सकते हैं। आप भी हमारे साथ जुड़े रहें, ऐसी ही ज़मीनी खबरें सबसे पहले पाने के लिए।

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J