भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई के खुर्सीपार में शराब भट्टी को लेकर बवाल
भिलाई के खुर्सीपार इलाके में शराब भट्टी खोलने की तैयारी ने गुरुवार को हंगामा खड़ा कर दिया। सुबह से ही लोग सड़क पर उतर आए और शाम तक धरने पर डटे रहे। विरोध में महिलाओं, छात्रों और बुजुर्गों ने मिलकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
महिलाओं ने जताई सुरक्षा की चिंता
धरना स्थल पर सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की रही। उन्होंने कहा कि इलाके में पहले से ही स्कूल, थाना, स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर हैं। अब शराब दुकान खुलने से बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। महिलाओं का कहना था कि अगर यहां शराब दुकान खुली तो छेड़छाड़ और अपराध बढ़ेंगे। कई महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं।
छात्र-छात्राओं का भी विरोध
स्कूल ड्रेस में पहुंचे छात्रों ने जोरदार नारे लगाए – “दारू भट्टी नहीं चाहिए, स्कूल के पास शराब दुकान बंद करो।” उनका कहना था कि यह जगह पढ़ाई और खेलकूद के लिए होनी चाहिए, न कि शराबखोरी के लिए।
शिक्षकों और लोगों की चेतावनी
स्पोर्ट्स टीचर अविनाश कश्यप ने कहा कि आस-पास चार स्कूल हैं। बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है। स्थानीय युवक सागर राम ने आरोप लगाया कि प्रशासन शांत माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में नशे में हुई हत्या से लोग पहले ही डरे हुए हैं।
लोग बोले- हमें चाहिए खेलकूद, शराब नहीं
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस जगह पर बच्चों और युवाओं के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां होनी चाहिए। नगर निगम और थाना के सामने शराब भट्टी खुलने से अपराध और नशे की घटनाएं और बढ़ेंगी।
अधिकारियों की कोशिश नाकाम
धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम, आबकारी विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे। दो थानों की पुलिस और रिजर्व बल भी लगाया गया। लेकिन लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि देर शाम तक प्रशासन उन्हें समझाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




