भिलाई की टॉपर छात्रा की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार! नाबालिग चला रहा था थार, मालिक ने छिपाया सच , मन्नत पूरी करते हुए आखिरी सफर बन गई डोंगरगढ़ यात्रा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई। दुर्ग जिले की होनहार छात्रा महिमा साहू की सड़क हादसे में मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। महिमा 12वीं की टॉपर थी और IAS बनने का सपना देख रही थी। लेकिन डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल जाते वक्त एक तेज रफ्तार थार ने उसकी जिंदगी छीन ली।

यह दर्दनाक हादसा 22 सितंबर को राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में हुआ। महिमा अपने दोस्तों के साथ पैदल डोंगरगढ़ जा रही थी। तभी ग्राम मनकी के पास एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार (क्रमांक CG 04 QC 8007) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिमा को भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

भिलाई की छात्रा महिमा साहू की मौत, नाबालिग चला रहा था थार

पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त गाड़ी चला रहा व्यक्ति नाबालिग था। थार का मालिक रजत सिंह (31 वर्ष, भिलाई निवासी) है, जिसने गाड़ी अपने दोस्त नयन सिंह उर्फ छोटू (31 वर्ष, जयंती नगर दुर्ग निवासी) को किराए पर दी थी। हादसे के बाद सच्चाई छिपाने की कोशिश की गई और पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी ड्राइवर राजू कुमार धुर्वे (26 वर्ष, कबीरधाम निवासी) को पेश किया गया।

लेकिन थाना प्रभारी सोमनी प्रमोद श्रीवास्तव की टीम ने सख्त पूछताछ की तो असली कहानी सामने आ गई। आखिरकार पुलिस ने नाबालिग चालक समेत चारों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रजत सिंह – थार का मालिक (भिलाई)

  2. नयन सिंह उर्फ छोटू – वाहन किराए पर लेने वाला (दुर्ग)

  3. राजू कुमार धुर्वे – फर्जी ड्राइवर बनाकर पेश किया गया (कबीरधाम)

  4. नाबालिग चालक – जिसने हादसे को अंजाम दिया

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा और सीएसपी वैशाली जैन के निर्देशन में केस की जांच की गई। आरोपियों पर धारा 106, 61(2), 238 बीएनएस और 199(क) मोटरयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

महिमा साहू, जिसने 2023 में राज्य में 12वीं में 6वां रैंक लाया था और IAS की तैयारी कर रही थी, आठ महीने पहले ही कोंडागांव में सरकारी नौकरी जॉइन की थी। उसने मां बम्लेश्वरी से तीन साल पहले मन्नत मांगी थी कि नौकरी लगने पर डोंगरगढ़ पैदल जाएगी। यह उसकी तीसरी और आखिरी यात्रा थी, जो उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J