खेलते-खेलते निगल लिया चना,अटक गयी साँसे! 16 महीने के मासूम की सांसों ने साथ छोड़ा: बिलासपुर में दर्दनाक हादसा!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक मासूम की जान सिर्फ एक चने के कारण चली गई।

खेलते-खेलते गले में चना फंस गया और दम घुटने से 16 महीने के शिवांश ने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं।

यह दुखद घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

कोरबा जिले के पाली निवासी शिवांश पोर्ते अपने माता-पिता के साथ रतनपुर के खाल्हेपारा में एक फॉर्म हाउस में रह रहा था। मंगलवार को घर में खेलते वक्त वह वहां रखे चने के पास गया।

खेलते-खेलते निगल लिया चना, 16 महीने के मासूम की सांसों ने साथ छोड़ा: बिलासपुर में दर्दनाक हादसा!

मासूम शिवांश ने खेलते-खेलते चना उठाकर मुंह में डाल लिया।

उसे निगलते ही चना उसकी सांस की नली में फंस गया। बच्चा अटकने लगा, उसकी सांसें डगमगाने लगीं और वो रो-रोकर बेहाल हो गया।

परिजन घबरा गए और आनन-फानन में उसे रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे।

लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर गले से चना निकाल पाते, उससे पहले ही मासूम की सांसें थम चुकी थीं। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

माता-पिता से अपील: बच्चों की जरा सी लापरवाही भी बड़ी अनहोनी में बदल सकती है।

अगर बच्चा कुछ भी खाने या मुंह में डालने की कोशिश करे, तो तुरंत ध्यान दें — ये छोटी सी सतर्कता किसी की ज़िंदगी बचा सकती है।

विज्ञापन

ऐसी संवेदनशील घटनाओं पर चर्चा ज़रूरी है।

अगर आप भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक हैं, तो इस खबर को दूसरों तक पहुँचाएं।
शेयर करें, जागरूकता बढ़ाएं।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK