भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर से दर्दनाक खबर – मंगलवार की रात रतनपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों के झुंड को रौंद डाला। इस हादसे में 8 गायों की मौके पर मौत हो गई। सबसे दर्दनाक दृश्य तब सामने आया जब एक गर्भवती गाय का पेट फट गया और उसका बछड़ा बाहर आ गया। दोनों की जान नहीं बच सकी।
कैसे हुआ हादसा?
घटना कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी में सीमा फ्यूल्स के पास बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर हुई। रात में बड़ी संख्या में गायें सड़क पर बैठी थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन दौड़ाया और सीधे मवेशियों को कुचल दिया।
हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर कई गायें घायल होकर तड़प रही थीं, वहीं 8 गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गर्भवती गाय की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया।
गौ सेवकों का गुस्सा फूटा
घटना की खबर लगते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां बिछी गायों की लाशें और घायल मवेशियों को देखा। गुस्से में उन्होंने चक्काजाम कर हंगामा किया। बाद में पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ।
🙏 ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन लापरवाह चालकों पर कार्रवाई नहीं होती। इस वजह से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




