छत्तीसगढ़ के सक्ति में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने कुचले 10 मवेशी, सभी की दर्दनाक मौत , गांव में आक्रोश!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सक्ति, छत्तीसगढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

मंगलवार देर रात फगुरम के भद्री चौक के पास एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को बेरहमी से रौंद डाला। इस हादसे में करीब 10 गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोग घबरा गए और कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

गायों की लाशें सड़क पर बिखरी पड़ी थीं और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह नज़ारा देखकर गांव के लोगों की आंखें भर आईं। स्थानीय निवासी इस हादसे को लेकर बेहद आक्रोशित हैं।

सक्ति छत्तीसगढ़ रोड एक्सीडेंट में मरी हुई गायें और घटनास्थल पर भीड़

ड्राइवर हादसे के तुरंत बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने उसकी गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सूचना मिलते ही फगुरम पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

गांव के बुज़ुर्गों ने कहा - "ये सिर्फ हादसा नहीं, एक जघन्य अपराध है।

भद्री चौक के आसपास रहने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस इलाके में स्पीड कंट्रोल के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

अगर आप भी इस तरह की लापरवाही से दुखी हैं, तो इस खबर को ज़रूर शेयर करें।



यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK