भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस के AI वीडियो ने राजनीति में आग लगा दी है। पीएम मोदी की दिवंगत मां को लेकर बनाए गए इस वीडियो पर बवाल मच गया है। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक बीजेपी सड़कों पर उतर आई है।
भाजपा का आरोप है कि बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया। यह वीडियो न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का, बल्कि देश की हर मां का अपमान है।
दिल्ली में भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।
मुंबई में हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा की विधान परिषद सदस्य चित्रा वाघ ने कहा कि यह केवल पीएम मोदी की मां का अपमान नहीं है, बल्कि देश की हर मां का अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लगता है उन्हें शिष्टाचार और मर्यादा की सीख कभी नहीं दी गई। वाघ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बिहार चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है, इसलिए अब निजी हमलों पर उतर आई है।
नासिक में भी गूंजा विरोध:
नासिक में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध का नेतृत्व भाजपा विधायक देवयानी फरांडे ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के लिए जो वीडियो बनाया, वह गिरी हुई सोच और नकारात्मक राजनीति का प्रमाण है।
फरांडे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वह व्यक्तिगत हमलों का सहारा ले रही है।
कांग्रेस का जवाब:
दूसरी ओर कांग्रेस ने इस पूरे विवाद में सफाई दी है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री या उनकी मां का कोई अपमान नहीं किया गया है। यह वीडियो व्यंग्यात्मक है और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे