कब है दिवाली ? दो दिन की अमावस्या से मचा भ्रम – जानिए लक्ष्मी पूजा की सही तारीख और टाइम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिवाली 2025 की तारीख को लेकर बड़ा कंफ्यूजन!

इस बार दीपावली की सही तिथि को लेकर लोगों के बीच उलझन बनी हुई है। वजह है – अमावस्या तिथि का दो दिन तक बने रहना। सवाल यही है कि आखिर मां लक्ष्मी का पूजन किस दिन करना श्रेष्ठ रहेगा?

दो दिन अमावस्या, क्यों बना कंफ्यूजन?
पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होगी और 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को शाम 5:54 बजे तक रहेगी। यही कारण है कि लक्ष्मी पूजन की तारीख को लेकर अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं।


दिवाली 2025 की तारीख पक्की: कंफ्यूजन खत्म, इस दिन होगा लक्ष्मी पूजन और दीपों का पर्व

शास्त्र और ज्योतिष क्या कहते हैं?
शास्त्रों में दिवाली पूजन के लिए प्रदोष काल और निशिता काल में अमावस्या का होना आवश्यक माना गया है।
20 अक्टूबर को अमावस्या: इस दिन प्रदोष काल और मध्यरात्रि दोनों में अमावस्या रहेगी, इसलिए लक्ष्मी पूजन का यह दिन श्रेष्ठ माना जा रहा है।
21 अक्टूबर को अमावस्या: सूर्योदय तक अमावस्या रहेगी, लेकिन प्रदोष काल से पहले समाप्त हो जाएगी। इसलिए यह दिन स्नान-दान और पितृ तर्पण के लिए शुभ रहेगा।

दिवाली 2025: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

  • प्रदोष काल: शाम 05:46 से रात 08:18 बजे तक

  • लक्ष्मी पूजन स्थिर लग्न (वृषभ काल): शाम 07:08 से रात 09:03 बजे तक

  • निशिता काल (मध्यरात्रि पूजा): रात 11:41 से सुबह 12:31 बजे तक (21 अक्टूबर)

स्थानीय मान्यता और परंपरा
भिलाई और आसपास के इलाकों में भी लोग 20 अक्टूबर को ही दिवाली और लक्ष्मी पूजन करने की तैयारी में हैं। पंडितों का भी यही मानना है कि प्रदोष काल और वृषभ लग्न में पूजा से मां लक्ष्मी की कृपा अपार मिलती है।

21 अक्टूबर का महत्व
इस दिन स्नान-दान और पितरों का तर्पण करने का विशेष विधान रहेगा। धार्मिक दृष्टि से यह दिन पुण्यदायी माना जाएगा।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J