भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग से बड़ी खबर आ रही है। डोंगरगढ़ माता बम्लेश्वरी देवी के दर्शन को जाने वाले हजारों पदयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने खास तैयारी की है।
यातायात पुलिस ने कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक एक सुरक्षित कॉरिडोर बनाया है। इस मार्ग पर 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लगातार पेट्रोलिंग के लिए 4 वाहन तैनात किए गए हैं। ये वाहन पीए सिस्टम से पदयात्रियों को बाईं ओर चलने की हिदायत देंगे और यात्रा मार्ग को बाधामुक्त बनाएंगे।
कुम्हारी टोल प्लाजा – सिरसा गेट चौक – डबरापारा तिराहा – खुर्सीपार तिराहा – पावर हाउस अंडर ब्रिज – मुर्गा चौक – सेंट्रल एवेन्यू – सेक्टर-09 चौक – MD बंगला तिराहा – ठगड़ा बांध ओवर ब्रिज – जेल तिराहा – गांधी तिराहा – पटेल चौक – गंजपारा – पुलगांव चौक – शिवनाथ नदी ब्रिज – अंजोरा बाईपास होते हुए राजनांदगांव से डोंगरगढ़ तक।
पदयात्रियों के लिए जरूरी अपील:
– बैग पर रेडियम स्टिकर लगाएं और रिफ्लेक्टिव कपड़े पहनें।
– सड़क के बाईं ओर चलें, डार्क कपड़े न पहनें।
– देर रात यात्रा शुरू करने से बचें और प्रशासन द्वारा तय रूट पर ही चलें।
– सड़क पर आराम न करें और हाईवे पर सर्विस लेन का इस्तेमाल करें।
वाहन चालकों के लिए निर्देश:
– निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करें।
– रात में लो बीम (डिपर) का प्रयोग करें।
– थके होने पर वाहन न चलाएं, शराब या नशे की हालत में ड्राइविंग न करें।
– वाहन में ओवरलोडिंग और सड़क पर पार्किंग से बचें।
– पदयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतर्क होकर वाहन चलाएं।
डोंगरगढ़ यात्रा सिर्फ आस्था का सफर नहीं, बल्कि अनुशासन और सतर्कता की भी मांग करता है।
👉 आप भी सुरक्षित यात्रा के संदेश को आगे बढ़ाएं और इस जानकारी को दूसरों तक जरूर पहुंचाएं।।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




