दुर्ग में इंजीनियर बना ड्रग माफिया: फर्जी कंपनी खोलकर वैध GST नंबर लेकर चला रहा था नशीली दवाओं का रैकेट!17 हजार गोलियां जब्त..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर में नशे का जाल बुनने वाला एक इंजीनियर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी कंपनी बनाई और उसी के नाम पर वैध GST नंबर भी ले लिया। इस नंबर का इस्तेमाल करके वह बड़े पैमाने पर नशीली दवाएं मंगवाकर बेच रहा था।

आरोपी और जब्ती

पुलिस ने प्रदीप्ती नगर, बंशी बिहार, बोरसी निवासी वैभव खंडेलवाल (30) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 17,208 से ज्यादा नशीली गोलियां और 12 सिरप बरामद किए गए हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

दुर्ग में इंजीनियर गिरफ्तार, फर्जी कंपनी से नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट पकड़ा गया

फर्जी फर्म और ऑनलाइन धंधा

वर्ष 2022 में इंजीनियर वैभव ने इंटरनेट पर दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर फर्जी फर्म बनाई और GST नंबर हासिल किया। इसके बाद उसने उस नंबर से इंडिया मार्ट जैसे बिजनेस टू बिजनेस प्लेटफॉर्म पर खुद को रजिस्टर कराया। इसी रास्ते से वह सीधे दवा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाएं मंगवाता था और ऑनलाइन पेमेंट कर स्थानीय स्तर पर बेच देता था।

दूसरे राज्यों से जुड़ा नेटवर्क

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने खुद को “वैभव फार्मास्यूटिकल” नाम से रजिस्टर किया था। गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों से भी उसने नशे की दवाएं मंगवाईं। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसका नेटवर्क छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों तक फैला है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छापेमारी में पुलिस ने अल्प्राजोलम, नाइट्रोटेन, निक्टर, नाइट्रेजपम जैसी गोलियां और जेबिस्कन, पिएंकोप्लस सिरप जब्त किए। आरोपी का मोबाइल डेटा, बैंक स्टेटमेंट और ई-बैंकिंग रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

राजस्थान केस से भी जुड़ा था धंधा

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान में पकड़े गए एक पुराने केस में भी वैभव ही मुख्य आरोपी था। उस मामले में भी प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई थीं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

  • 2017: थाना मोहन नगर – धारा 294, 506, 323, 34 भादवि।

  • 2019: थाना दुर्ग – धारा 429 भादवि।

  • 2022 व 2023: मोहन नगर क्षेत्र – NDPS एक्ट के गंभीर केस।

पुलिस ने इस बार आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 326/2025 दर्ज कर धारा 8, 22(ग), 27(क) एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की। 17 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट दुर्ग में पेश किया गया।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J