दुर्ग में NGO डोनेशन के नाम पर 20 लाख की ठगी, 5 करोड़ दिलाने का झांसा देकर बिहार से पकड़ा गया आरोपी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक बड़ा ठगी कांड सामने आया है। यहां एक आरोपी ने NGO को 5 करोड़ रुपए का कॉर्पोरेट डोनेशन दिलाने का झांसा देकर 20.50 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर भिलाई लाया है।

आरोपी संतोष तिवारी (37) लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार को दुर्ग पुलिस ने टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की और बक्सर जिले के आशा पड़री गांव से पकड़ लिया।

Durg Police Arrest – NGO Donation Ke Naam Par 20 Lakh Ki Thagi

यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। पद्मनाभपुर निवासी कृष्णकांत शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदौर के एक NGO को डोनेशन दिलाने के बहाने आरोपी ने उनसे संपर्क किया। उसने दावा किया कि वह एक कॉर्पोरेट कंपनी से 5 करोड़ रुपए का फंड दिलवा सकता है। इसके बदले उसने यूपीआई ट्रांजेक्शन से 20.50 लाख रुपए ले लिए।

लेकिन रकम लेने के बाद न तो कोई डोनेशन आया और न ही पैसे लौटाए गए। जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया और जांच शुरू की।

पहले आरोपी की तलाश में पुलिस दिल्ली पहुंची, लेकिन वहां कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद टेक्निकल टीम ने उसके बिहार स्थित गांव का पता लगाया और 30 सितंबर 2025 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर भिलाई ले आई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी समाजसेवा और एनजीओ को ही निशाना बना रहा था। वह बड़ी-बड़ी कंपनियों से जुड़ा होने का दावा कर करोड़ों का डोनेशन दिलाने का लालच देता और बदले में मोटी रकम ऐंठ लेता था।

फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। साथ ही उसके पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J