भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।
घटना 10 सितंबर की शाम की है। मृतका की पहचान प्रीति वर्मा (35 साल) के रूप में हुई है। उसकी यह दूसरी शादी थी। प्रीति का एक बेटा और एक बेटी है, जिसमें बेटी उसके साथ रहती थी।
बेटी को दिया झूठा बहाना
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी होरीलाल वर्मा (30 साल) ने बेटी को झूठ बोला कि "मम्मी की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल ले जाना है।" रात करीब 8:30 बजे उसने 108 एंबुलेंस बुलाकर पत्नी को पाटन अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों को बताया गया कि पत्नी को सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमॉर्टम ने खोला राज़
मामले में संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव का पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसमें खुलासा हुआ कि महिला की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी
18 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। शुरू में वह गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी शराब पीने और कॉल पर बातचीत करने की आदत के कारण उससे अक्सर झगड़ा करती थी। घटना वाले दिन भी बहस हुई और गुस्से में आकर उसने पत्नी को जमीन पर पटककर गला दबा दिया। इसके बाद उसने शव को खाट पर लिटाकर रिश्तेदारों को झूठ बोला कि पत्नी चक्कर खाकर गिर गई है।
हत्या को छिपाने की कोशिश
एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा ने बताया कि घटना 10 सितंबर को शाम 5 से 6 बजे के बीच हुई। आरोपी पति ने हत्या को बीमारी से मौत का रूप देने की पूरी कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




