भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) दुर्ग में हड़कंप! छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट सोमवार को फिर हैक हो गई। इस बार हैकर्स ने सीधे देश की अस्मिता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए गाली-गलौज से भरा पोस्टर चिपका दिया।
जब छात्रों ने वेबसाइट खोली, तो सामने "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे और अपमानजनक कंटेंट नजर आए। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये मामला वायरल हो गया, जिससे पूरे कैंपस और शहर में सनसनी फैल गई।
तीन महीने में तीसरी बार हैकिंग
पहली बार – 7 जुलाई 2025
दूसरी बार – 7 सितंबर 2025
तीसरी बार – 8 सितंबर 2025
हर बार की तरह इस बार भी न तो यूनिवर्सिटी प्रबंधन को समय पर जानकारी मिली और न ही वेबसाइट संभालने वाली निजी एजेंसी को। इस खुलासे के बाद छात्रों में गुस्सा है और कई का कहना है कि ये सिर्फ पढ़ाई का मामला नहीं, बल्कि देश की साइबर सुरक्षा का भी बड़ा सवाल है।
छात्रों का काम ठप, बढ़ी नाराज़गी
यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं, रिजल्ट और एडमिशन से जुड़े सारे काम इसी वेबसाइट के जरिए होते हैं। सोमवार शाम तक वेबसाइट हैकर्स के कब्जे में रही। शाम बाद इसे बहाल किया गया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट्स हर जगह फैल चुके थे। स्थानीय छात्रों और अभिभावकों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पहले से सबक क्यों नहीं?
पहली हैकिंग के बाद एनआईसी से वेबसाइट का ऑडिट कराने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। तीसरी बार हैकिंग के बाद भी सुरक्षा इंतज़ाम जस के तस हैं, जिससे निजी एजेंसी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
निजी एजेंसी की नाकामी
वेबसाइट की देखरेख करने वाली निजी एजेंसी हर बार अनजान रही और हैकिंग रोकने में नाकाम साबित हुई। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार हैकिंग होने पर तुरंत सर्वर सिक्योरिटी और बैकअप सिस्टम बदलना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
प्रशासन का दावा और छात्रों की मांग
यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि अब सख्ती होगी और वेबसाइट को सुरक्षित करने की ठोस तैयारी की जा रही है। लेकिन छात्रों का मानना है कि जब तक वेबसाइट का जिम्मा किसी सक्षम सरकारी एजेंसी को नहीं सौंपा जाएगा, तब तक ऐसी घटनाएं दोहराई जाती रहेंगी।
📢 आपकी राय?
क्या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को सरकारी एजेंसी के हवाले करना जरूरी है? ऐसी ही लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




