दुर्ग में शिक्षा मंत्री का औचक निरीक्षण: क्लास छोड़ स्टाफ रूम में बैठे मिले टीचर, प्राचार्य को नोटिस – छात्रों को दी साइकिल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुरुवार को जिले के कई शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह लापरवाही सामने आई, तो कहीं छात्रों का उत्साह देखने को मिला।

ग्राम गनियारी के शासकीय पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूल में मंत्री को कक्षा में शिक्षक नहीं, बल्कि स्टाफ रूम में बैठे हुए मिले। वहीं, बच्चों को पढ़ाने के बजाय एनजीओ प्रतिनिधि पोषण और स्वच्छता पर व्याख्यान दे रहे थे। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई और साफ कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति के बिना किसी बाहरी व्यक्ति को मुख्य विषय की कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य रजनी पुरोहित के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया गया।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव दुर्ग स्कूल निरीक्षण IMAGE

नगपुरा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों की पढ़ाई का स्तर संतोषजनक मिला। यहां मंत्री ने डोम और अलग-अलग शौचालय बनाने की घोषणा की और रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती का आश्वासन भी दिया।

ग्राम हिर्री के आत्मानंद विद्यालय में विज्ञान के प्रायोगिक कार्य अधूरे पाए गए। इस पर प्रभारी प्राचार्य मनिराम मनडारे और भौतिक शास्त्र की व्याख्याता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। यहां भी डोम और पृथक शौचालय बनाने की घोषणा की गई। जबकि पूर्व माध्यमिक शाला हिर्री की पढ़ाई व्यवस्था संतोषजनक रही।

इसके बाद शिक्षा मंत्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिटिया पहुंचे। यहां उन्होंने छात्राओं को अपने हाथों से निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरित की और डोम निर्माण का ऐलान किया। बच्चों से भविष्य के लक्ष्य पूछने पर किसी ने डॉक्टर, किसी ने इंजीनियर, आईएएस और शिक्षक बनने की इच्छा जताई। मंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सफलता मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J