भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार से जुड़ी चुनावी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब EVM बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों के रंगीन फोटो लगाए जाएंगे और उनके नाम बड़े अक्षरों में लिखे जाएंगे। इससे मतदाताओं को वोट डालते समय उम्मीदवार को पहचानने में आसानी होगी।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग (ECI) इसकी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से करने जा रहा है। इसके लिए आयोग ने नई गाइडलाइन जारी की है।
ECI के अनुसार, निर्वाचन नियम 1961 के नियम 49B के तहत EVM बैलेट पेपर की डिजाइन और प्रिंटिंग संबंधी दिशानिर्देशों में संशोधन किया गया है। इसका मकसद बैलेट पेपर की स्पष्टता और पठनीयता बढ़ाना है।
अब उम्मीदवारों और ‘नोटा’ के क्रमांक भारतीय अंकों (1, 2, 3...) में अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में छापे जाएंगे। नामों की स्पष्टता के लिए फॉन्ट साइज 30 और बोल्ड रखा जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि EVM बैलेट पेपर 70 GSM पेपर पर छापे जाएंगे और विधानसभा चुनावों के लिए विशेष RGB वाले गुलाबी रंग के पेपर का इस्तेमाल होगा।सभी उम्मीदवारों और ‘नोटा’ के नाम एक ही फॉन्ट और एक ही साइज में बड़े अक्षरों में लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




