भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां काली सेवा समिति फिर से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का आयोजन कर रही है। यह यात्रा 22 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगी। रायपुर और आसपास के भक्तों के लिए यह अवसर खास है, क्योंकि हर साल की तरह इस बार भी इसमें कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
समिति अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। टिकट आरक्षण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा, और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता मिलेगी।
पूर्व पंजीयन के लिए समिति का कार्यालय इंदिरा चौक, श्यामनगर में 17 से 20 सितंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक खुला रहेगा।
इस साल भी यात्रा के लिए 4 बसें लगाई गई हैं, जो एक के पीछे एक डोंगरगढ़ पहुंचेंगी। बसें सुबह 9:30 बजे प्रस्थान स्थल से रवाना होंगी और दर्शन के बाद निर्धारित समय पर रायपुर लौट आएंगी। औसतन हर बस में 60 यात्री सफर करेंगे, यानी रोजाना लगभग 240 श्रद्धालु दर्शन का लाभ ले सकेंगे।
भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है, क्योंकि शारदीय नवरात्र में डोंगरगढ़ दर्शन का अलग ही महत्व है। ऐसे में रायपुर के श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा एक सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
अगर आप भी इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द पंजीयन करवाएं और मां बम्लेश्वरी के दर्शन का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




