गुस्से में निगल गया 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और पेन – सर्जरी कर शख्स के पेट से निकाली 50 चीजें, डॉक्टर भी रह गए दंग..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हापुड़। उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। नशे की लत से जूझ रहे एक शख्स ने गुस्से में ऐसा कदम उठा लिया जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाए।

दरअसल, बुलंदशहर निवासी 40 वर्षीय सचिन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। गुस्से में उसने एक-एक कर 29 स्टील चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 नुकीले पेन समेत कुल 50 चीजें निगल लीं।

हापुड़ अस्पताल में सचिन के पेट से निकले चम्मच और टूथब्रश IMAGE

कुछ ही समय बाद उसके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। उसे हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल लाया गया। यहां एक्स-रे और सीटी स्कैन रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी चौंक गए। पेट में भारी मात्रा में चम्मच और अन्य सामान फंसा था।

तुरंत डॉक्टरों ने सर्जरी का फैसला लिया। करीब 5 घंटे चले इस ऑपरेशन में सचिन के पेट से सभी सामान बाहर निकाले गए। डॉक्टरों ने बताया कि मानसिक बीमारी की वजह से कई बार मरीज खाने योग्य नहीं, बल्कि दूसरी चीजें भी निगल लेते हैं।

सर्जरी सफल रही और अब सचिन की हालत स्थिर है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। अब परिजन मानसिक उपचार के साथ उसकी नशे की लत छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J