भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग।शिक्षा जगत में बड़ी खबर सामने आई है। लापरवाही और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों में दुर्ग शिक्षा संभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है।
आज स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए यह कार्रवाई की। बताया गया कि सरगुजा में JD रहते हुए उपाध्याय पर गंभीर अनियमितताओं और स्वेच्छाचारिता के आरोप लगे थे। विभागीय जांच में ये आरोप सही पाए गए।
निलंबन आदेश में साफ लिखा गया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है। आदेश के साथ ही उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से डीपीआई (निदेशक, लोक शिक्षण संचालनालय) में अटैच कर दिया गया है।
वहीं उनके निलंबन के बाद आर.के. ठाकुर, उप संचालक लोकशिक्षण संचालनालय को दुर्ग शिक्षा संभाग के संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।यह मामला अब जिले भर में चर्चा का विषय बन गया है। शिक्षा विभाग की इस सख्त कार्रवाई ने कई अधिकारियों को भी चौकन्ना कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे





