भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : काम में बंद नाक सबसे ज्यादा परेशान करती है। सांस लेने में दिक्कत, नींद पूरी न होना और सिर दर्द जैसी तकलीफें जिंदगी को मुश्किल बना देती हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि बिना दवा के भी घरेलू नुस्खों से आराम पाया जा सकता है।
क्यों होती है बंद नाक की समस्या?
घरेलू नुस्खे जो देंगे राहत
सरसों का तेल:
आयुर्वेद के मुताबिक सरसों का तेल नाक खोलने में असरदार है। नाक में 2-3 बूंद सरसों का तेल डालें या इसे सूंघें। चाहें तो इसमें अदरक डालकर गर्म कर लें, इससे और जल्दी राहत मिलेगी।
अजवाइन की पोटली:
अजवाइन को हल्का सा भूनकर पोटली बना लें। इसकी खुशबू सूंघने से बंद नाक खुलने लगती है। अजवाइन के एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम में भी कारगर हैं।
स्टीम लेना:
गर्म पानी की भाप लेना सबसे असरदार उपाय है। इसमें आप विक्स या नीम की पत्तियां भी डाल सकते हैं। रात को सोने से पहले स्टीम लेने पर नाक खुल जाती है और नींद आराम से आती है।
बॉडी को हाइड्रेट रखना:
जुकाम और बंद नाक में शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी और लिक्विड लें, इससे भी बंद नाक से राहत मिलती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!




