कार में युवती से दरिंदगी: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने मिलकर युवती की आबरू लूटी ! आरोपियों पर मामला दर्ज, अस्पताल में SP को लोगों ने घेरा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

कार में आदिवासी युवती के साथ बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने शर्मनाक हरकत करते हुए उसकी आबरू लूट ली|। इस घटना से इलाके में गुस्से का माहौल है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात युवती अपने 18 साल के बॉयफ्रेंड के घर पर रुकी हुई थी। देर रात किसी विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद बॉयफ्रेंड भी बाहर आया। इसी बीच उसके दो परिचित युवक कार लेकर पहुंचे और युवती को अपने साथ बैठा लिया।

Kawardha Crime News 2025 - Tribal Girl Case Car Incident SP Gherao

सुनसान इलाके में वारदात
पीड़िता का कहना है कि कार में मौजूद युवकों ने शोरूम के पास एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसे बस स्टैंड के पास छोड़ दिया गया। किसी तरह युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल जांच के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में हंगामा और SP का घेराव
घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर में SP धर्मेंद्र सिंह की गाड़ी को घेर लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

 CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। SP धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J