भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली में बड़ा हादसा, नई थार डिलीवरी के दिन ही डैमेज!
सोचिए, कोई महीनों तक EMI जोड़कर, सपनों की गाड़ी खरीदने का इंतजार करे और जैसे ही उसे घर लाने का वक्त आए, वैसी गाड़ी हादसे का शिकार हो जाए… दिल दहल जाता है।
राजधानी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित महिंद्रा शोरूम में ऐसा ही वाकया सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि महिला ग्राहक अपनी नई थार पहली मंजिल से नीचे उतार रही थी। अचानक कंट्रोल बिगड़ा और गाड़ी सीधे नीचे आ गिरी।
कैसे हुआ हादसा?
बताया गया कि डिलीवरी से पहले कार की पूजा की गई, नींबू रखने की रस्म भी हुई। लेकिन जैसे ही महिला ने कार आगे बढ़ाई, गाड़ी शोरूम का शीशा तोड़ते हुए नीचे पलट गई। गनीमत रही कि एयरबैग खुल गए और महिला व शोरूम कर्मचारी की जान बच गई। हालांकि, 27 लाख की थार पहली ही दिन बुरी तरह डैमेज हो गई।
क्या मिलेगा इंश्योरेंस कवर?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस से होगी? नियमों के मुताबिक, नई कार की डिलीवरी से पहले ही इंश्योरेंस एक्टिव हो जाता है। यानी महिला को इंश्योरेंस क्लेम मिल सकता है।
क्लेम का प्रोसेस कैसे होगा?
ऐसे मामलों में कंपनी सबसे पहले हादसे की जांच करती है। अगर घटना एक्सीडेंट मानी जाती है तो इंश्योरेंस कंपनी रिपेयर का खर्च उठाती है। ग्राहक को बस डिडक्टिबल (थोड़ा हिस्सा) खुद भरना होगा। प्रोसेस के तहत तुरंत इंश्योरेंस कंपनी को सूचना देनी होती है, जिसके बाद सर्वेयर नुकसान का आकलन करता है और फिर कार को रजिस्टर्ड सर्विस सेंटर भेजा जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




