भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए पुलिस ने सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है। पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में हुई बैठक में 125 से ज्यादा दुर्गोत्सव समितियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।
अनुमति और साउंड सिस्टम पर सख्ती
दुर्गोत्सव आयोजन के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी से अनुमति लेना जरूरी होगा। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक साउंड सिस्टम का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीजे बजाने पर पूर्णत: रोक होगी।
बैठक की अध्यक्षता एएसपी (शहर) सुखनंदन राठौर ने की। इसमें 125 से ज्यादा समितियों ने भाग लिया। पुलिस ने साफ कहा कि पंडाल और प्रतिमा स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह आयोजन समितियों की होगी।
CCTV और वॉलेंटियर तैनाती अनिवार्य
आयोजन स्थल पर 24 घंटे निगरानी के लिए वॉलेंटियर रखना होगा। सभी वॉलेंटियर का पुलिस सत्यापन अनिवार्य है। पंडाल और पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाना भी जरूरी किया गया है।
पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधा
पुलिस ने निर्देश दिए कि अलग पार्किंग स्थल बनाया जाए और वहां किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए पुरुष, महिलाएं और बच्चों का मार्ग अलग-अलग रखा जाए। झांकियों में भी प्रवेश और निकास के लिए पर्याप्त द्वार बनाए जाएं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और विसर्जन नियम
सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी एक दिन पहले संबंधित थाना को देना होगा। किसी भी आयोजन में ऐसा कार्यक्रम नहीं होगा जिससे किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों। प्रतिमा विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा तय नदी-तालाबों में ही किया जाएगा।
पुलिस की अपील
पुलिस अधिकारियों ने समितियों से अपील की कि नवरात्रि को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी विवाद या अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में मौजूद सभी समितियों ने नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया।
🙏 अगर आप भी नवरात्रि पर्व में शामिल हो रहे हैं तो इन नियमों का पालन करें और अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि त्योहार शांति और श्रद्धा के साथ मनाया जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




