भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अब कश्मीर जैसी रणनीति अपनाई जाएगी।
नक्सलवाद के खात्मे को लेकर शुक्रवार को नया रायपुर के एक निजी रिसॉर्ट में केंद्रीय स्तर की अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक सुबह 9:30 बजे शुरू हुई, जिसमें केंद्र और राज्यों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए।
चार राज्यों के DGP, IB चीफ और केंद्रीय गृह सचिव शामिल
बैठक की अगुवाई केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ तपन कुमार डेका कर रहे हैं।इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के डीजीपी, CRPF, BSF, ITBP, IB, NIA और राज्य गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।
2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा कर चुके हैं।अब इसी लक्ष्य को लेकर LWE (वामपंथी उग्रवाद प्रभाग) के तहत रणनीतिक फैसले लिए जा रहे हैं।
जमीन पर इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, नक्सल विरोधी अभियानों को पूरी तरह इंटेलिजेंस बेस्ड बनाने की दिशा में ठोस चर्चा हो रही है।आईबी की खुफिया रिपोर्ट के आधार पर ही फोर्स को मूव किया जाएगा, ताकि जंगलों और सीमावर्ती इलाकों में छिपे नक्सलियों पर सीधी और सटीक कार्रवाई हो सके।
सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी गतिविधियां, चौतरफा घेराबंदी पर चर्चा
इस समय छत्तीसगढ़-ओडिशा, छत्तीसगढ़-तेलंगाना और मप्र के बालाघाट से सटे क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।बैठक में इन क्षेत्रों में संयुक्त बलों की घेराबंदी, सीमाओं पर तालमेल और सूचना साझेदारी तंत्र को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
राज्यों के बीच समन्वय से मजबूत होगा अभियान
अधिकारियों का मानना है कि यदि नक्सल प्रभावित राज्यों के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो और समन्वय बना रहे,तो नक्सली कहीं भी स्थायी ठिकाना नहीं बना सकेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




