भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : NHM में हड़ताल पर बड़ी कार्रवाई, 25 कर्मचारी-अफसर सेवा से बाहर
(छग) रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), छत्तीसगढ़ के 25 कर्मचारियों और अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे और बार-बार समझाइश के बावजूद काम पर वापस नहीं लौटे।
मांगें मानने के बाद भी नहीं माने कर्मचारी
इससे पहले 13 अगस्त 2025 को कार्यकारिणी समिति की बैठक में कर्मचारियों द्वारा रखी गई 10 मांगों में से 5 पर सहमति दे दी गई थी। इन पर आवश्यक आदेश भी जारी किए गए थे।
बाकी बची 5 मांगों पर भी शासन स्तर पर विचार जारी था, लेकिन इसके बावजूद हड़ताल नहीं टूटी।
कई बार दिए गए नोटिस, फिर भी लापरवाही
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार नोटिस जारी कर सभी को काम पर लौटने के लिए कहा गया था। लेकिन कर्मचारी अपनी जिद पर अड़े रहे।
इससे अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं और आम मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सरकार ने चेताया था – आदेश नहीं माने तो नौकरी जाएगी
29 अगस्त को स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने आदेश जारी किया था, जिसमें सभी को निर्देशित किया गया था कि वे तत्काल काम पर लौटें।
साफ तौर पर चेतावनी दी गई थी कि आदेश न मानने पर सेवा से पृथक किया जाएगा।
लेकिन जब इसके बावजूद कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटे, तो शासन ने इसे स्पष्ट आदेश उल्लंघन और लोकहित में बाधा मानते हुए सख्त कदम उठाया।
25 की सेवाएं समाप्त, अन्य पर भी जांच जारी
स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर 25 आंदोलनरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।बाकी बचे प्रकरणों की भी जांच जारी है और उन पर भी जल्द कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
जनता से जुड़ी सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: शासन
शासन का कहना है कि जनहित से जुड़े कार्यों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस तरह की हड़तालें नियम विरुद्ध आचरण के दायरे में आती हैं और इससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है।
विज्ञापन
जनता की सेवा सर्वोपरि, आवाज़ बनी रहे
इस खबर से जुड़ी आपकी क्या राय है?क्या ऐसी हड़तालें जनता की ज़िंदगी से खिलवाड़ हैं?
अपने विचार नीचे कमेंट में बताएं और छत्तीसगढ़ की हर जरूरी खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।हम लोकल की हर हलचल आप तक पहुँचाते रहेंगे।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




