भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र, पालघर के जव्हार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। एक नाबालिग लड़की, जो जल्द ही दुल्हन बनने वाली थी, उसकी हत्या उसी के मंगेतर ने कर दी। वजह? शादी से पहले सेक्स की मांग को ठुकराना। इस क्रूर कांड ने पूरे बिवलधर गांव को सदमे में डाल दिया है।
घटना इस हफ्ते की शुरुआत में जव्हार के बिवलधर गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक, लड़का और लड़की एक-दूसरे से प्यार करते थे और उनकी सगाई हो चुकी थी। दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे। मंगलवार को लड़की के माता-पिता खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान मंगेतर लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा। उसने लड़की से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की, लेकिन लड़की ने साफ मना कर दिया।
लड़की के इंकार से मंगेतर भड़क गया। गुस्से में उसने पहले लड़की को बुरी तरह पीटा और फिर उसका गला दबाकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद पड़ोसियों को घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जव्हार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। गांव के एक बुजुर्ग ने कहा, “हमारे यहां ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह बहुत दुखद है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




