बड़ी खबर : रायपुर में किराए के मकान से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार, फर्जी पहचान से कर रहे थे गार्ड की नौकरी ,छुपा रखी थी असली पहचान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। राजधानी के चंगोराभाठा इलाके में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। यहां किराए के मकान में रह रहे नक्सली पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने इलाज का बहाना बनाकर मकान किराए पर लिया था और लंबे समय से शहरी नेटवर्क में सक्रिय थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और कमला कुरसम (27) बताए जा रहे हैं। दोनों मूल रूप से बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल ये रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा में रह रहे थे। पुलिस को शक है कि ये बीते 5-6 साल से रायपुर में ही ठिकाना बनाए हुए थे।

बड़ी खबर : रायपुर में किराए के मकान से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार, फर्जी पहचान और नौकरी कर छुपा रखी थी असली पहचान

पुलिस जांच में सामने आया कि जग्गू कई बड़े अफसरों के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी कर चुका है। जिस मकान से यह पकड़े गए, वहां यह महज एक महीने पहले ही शिफ्ट हुए थे। मकान मालिक को महिला कमला ने फर्जी आधार कार्ड देकर किराया अनुबंध कराया था। इलाज का बहाना बनाकर ये दंपत्ति मकान में रह रहे थे।

इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद डीडी नगर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। शुरुआत में आरोपी गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उनका असली चेहरा सामने आ गया। पुलिस को इनके घर से मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जो नक्सली संगठन से इनके संबंध को पुख्ता करते हैं।

गुरुवार को दोनों को बिलासपुर NIA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने महिला कमला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि जग्गू को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पूछताछ में यह खुलासा होगा कि किस-किस अधिकारी के घर पर उसने नौकरी की और नक्सली संगठन तक किस तरह की जानकारियां पहुंचाई।

इधर, बस्तर में नक्सलवाद तेजी से कमजोर हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बस्तर को नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से बाहर कर दिया है। सड़कों, नेटवर्क और सुरक्षाबलों की मौजूदगी ने हालात बदल दिए हैं। एक समय पूरे बस्तर में फैला नक्सलवाद अब नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा तक सिमट गया है।

केंद्र सरकार की रिपोर्ट बताती है कि 2025 में अब तक 180 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। 2024 में ही 287 नक्सली मारे गए, 1000 गिरफ्तार हुए और 837 ने सरेंडर किया। कभी 126 जिले नक्सल प्रभावित थे, अब यह संख्या घटकर महज 38 रह गई है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J