भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर। राजधानी में एक न्यूड पार्टी के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल इनविटेशन में युवक-युवतियों को बिना कपड़े पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया गया।
शनिवार को जब यह पोस्टर कांग्रेस नेता और हिंदू संगठनों के हाथ लगा तो बवाल मच गया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और तुरंत कार्रवाई की मांग की गई।
बताया गया कि यह पार्टी भाठागांव के एक निजी फार्महाउस में 21 सितंबर को शाम 4 बजे से रात 3 बजे तक होने वाली थी। तेलीबांधा थाने में पुलिस ने इस मामले में 2 FIR दर्ज की है।
इस दौरान पुलिस ने हायपर क्लब से जुड़े 6 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही न्यूड पार्टी में शामिल होने आए 6 विदेशी कपल को भी पकड़ लिया गया है। कई अन्य कपल भी वहां इंतजार करते पाए गए।
पार्टी का प्रमोशन 10 दिन पहले ही शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर बनाए गए अकाउंट से पोस्टर वायरल किए गए और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी ओपन कर दिया गया। 21 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया था, जबकि 24 से ज्यादा लोग लोकेशन का इंतजार कर रहे थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि पार्टी में शराब, ड्रग्स और हुक्का सर्विस की तैयारी थी। खास क्लोज पार्टी के लिए 40 हजार रुपए एंट्री फीस और कपल के लिए 1 लाख रुपए तक वसूला जा रहा था। वहीं, स्ट्रेंजर पार्टी की एंट्री फीस 2 से 5 हजार तय थी।
विदेश से आए कपल्स की गिरफ्तारी ने इस पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है। पुलिस अब आयोजकों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई तक जांच जारी है।
राजधानी में न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है – आखिर न्यूड पार्टी होती क्या है और इसमें इतना विवाद क्यों होता है?
न्यूड पार्टी क्या होती है?
दुनिया भर में अलग-अलग तरह की पार्टियों का ट्रेंड है, लेकिन न्यूड पार्टी सबसे अलग मानी जाती है। इसमें प्रतिभागी पूरी तरह बिना कपड़ों के शामिल होते हैं। यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में न्यूडिस्ट बीच और रिसॉर्ट आम बात हैं।
इसका मकसद क्या है?
विदेशों में इसे शरीर को जैसा है वैसा स्वीकारने और शर्म या झिझक से बाहर आने का तरीका माना जाता है। बिना कपड़ों के प्राकृतिक रूप में समय बिताना और समान विचारधारा वाले लोगों के बीच खुलकर जीना इसका उद्देश्य बताया जाता है।
क्या भारत में न्यूड पार्टी की अनुमति है?
भारत में कानून और संस्कृति दोनों के कारण इस तरह की पार्टियों की अनुमति नहीं है। हां, कभी-कभार चोरी-छिपे ऐसे आयोजन की खबरें जरूर सामने आती रहती हैं।
रायपुर में क्यों मचा बवाल?
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी, स्ट्रेंजर पार्टी और पूल पार्टी के पोस्टर वायरल हुए। पोस्टर में साफ लिखा गया कि यह इवेंट 21 सितंबर को होगा और इसमें सिर्फ 18 साल से ऊपर के युवक-युवतियां शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि पहले से ही शराब और ड्रग्स परोसे जाने के संकेत पोस्टर में थे, अब नग्नता का लालच देकर युवाओं को आकर्षित करने की बात सामने आ रही है। छग की सभ्यता और संस्कृति धूमिल हो सकती है| इसी वजह से पूरे शहर में विरोध और बवाल मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे