भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐक्शन प्लान!
प्रदेश में अब शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों पर गाज गिरने वाली है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने साफ कर दिया है कि ऐसे शिक्षकों की नौकरी जाएगी और उन पर FIR भी दर्ज होगी।
शिक्षा मंत्री का बयान
गजेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि एक ओर सरकार शिक्षकों के वेतन और सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी कर रही है, वहीं दूसरी ओर अनुशासन बनाए रखना भी बेहद ज़रूरी है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा – “जो शिक्षक शराब पीकर स्कूल आएंगे और बच्चों को पढ़ाने की बजाय मटरगस्ती करेंगे, उन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्यों लिया गया ये फैसला?
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार शिकायतें आ रही थीं कि कुछ शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचते हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और नन्हें बच्चों पर गलत असर पड़ रहा था।
गांव-गांव और शहरों के कई अभिभावक लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहे थे। अब सरकार का ये फैसला स्थानीय स्तर पर लोगों को राहत देता दिख रहा है।
सख्त कार्रवाई तय
मंत्री ने साफ कहा कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज होगी और जांच के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




