भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। वारदात के बाद वह रोने और हादसा बताने का नाटक करती रही। लेकिन डेढ़ महीने की जांच के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त की सुबह घर में कोई नहीं था। पति सुपारी लाल रोज की तरह खाना खाकर खाट पर सो रहा था। तभी पत्नी मूर्ति बाई ने उस पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। देखते ही देखते खाट जल उठी और चीखते हुए सुपारी लाल बाहर भागा।
पड़ोसियों ने दौड़कर आग बुझाई और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। शरीर का 85% हिस्सा झुलस जाने के कारण उसे पहले अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पहले पत्नी ने इसे हादसा बताकर आँसू बहाए। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पेट्रोल से जलने की पुष्टि हुई। फोरेंसिक टीम को भी घर से पेट्रोल के सबूत मिले। पूछताछ में आखिरकार पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि मृतक सुपारी लाल SECL में कोयला लोड वाहनों पर सील लगाने का काम करता था। लंबे समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। सुपारी लाल पत्नी पर शक करता था और इसी वजह से दोनों कई बार अलग भी रहे। कुछ दिन पहले ही दोनों फिर से साथ रहने लगे थे। लेकिन शक और विवाद से तंग आकर पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




