छग में डीजे विवाद बना खूनी संघर्ष: महिला उप सरपंच के परिवार के घर की बिजली काटी फिर लाठी-डंडों से हमला, कई घायल!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तखतपुर में गणेश विसर्जन का जश्न, हिंसा में बदल गया!

बिलासपुर जिले के तखतपुर में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि महिला उप सरपंच के पूरे परिवार पर जानलेवा हमला हो गया। लाठी-डंडों से की गई इस पिटाई में कई सदस्य घायल हो गए और गांव में डर का माहौल फैल गया।

कैसे भड़का विवाद

ग्राम पंचायत भिलौनी की उप सरपंच संध्या यादव के पति महेश यादव ने बीती रात युवकों को बिना अनुमति डीजे बजाने से रोका। इस बात से नाराज कुछ युवक ब्लेनो कार में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, पहले घर की बिजली काटी और फिर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

परिवार के कई सदस्य घायल

हमले में महेश यादव और उनके बेटे अंकित यादव को सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। बेटी कोमोलिका यादव, जेठ-जेठानी, ससुर और भतीजे समेत अन्य परिजन भी घायल हुए। सभी घायलों का इलाज बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में जारी है।

आरोपी नामजद, पुलिस की तलाश जारी

इस मामले में उमेश यादव, रितेश यादव, अभिषेक यादव, प्रेमचंद यादव, राजेश यादव और धनसाय यादव के खिलाफ बलवा और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस विवाद में आरोपी पक्ष के कुछ युवक भी घायल बताए जा रहे हैं।

गांव में तनाव और डर का माहौल

गांव में जनप्रतिनिधि पर हुए इस हमले से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

डीजे पर प्रतिबंध के बावजूद बज रहे साउंड सिस्टम

हाईकोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने डीजे बजाने पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद तखतपुर इलाके में बिना अनुमति डीजे बज रहे हैं, जिससे खासकर बुजुर्ग, बच्चे और हृदय रोगी प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J