विज्ञापन

सिर्फ वॉक से होगा कमाल! 5 मिनट में मूड फ्रेश, 10 मिनट में गुस्सा गायब और 15 मिनट में शुगर कंट्रोल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत के लिए वक्त नहीं निकाल पाते। दवाइयों और अस्पताल के भरोसे रहने से बेहतर है कि लाइफस्टाइल में छोटी-छोटी हेल्दी आदतें शामिल की जाएं। इन्हीं में से एक है रोजाना वॉक करना, जिसके फायदे जादुई हैं।

सिर्फ 2 मिनट की हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग से ही शरीर में खून का संचार बेहतर हो जाता है। अंगों तक खून और ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त रहता है|
Walking Benefits Hindi – हर मिनट की वॉक के फायदे
अगर आप टेंशन या उदासी महसूस कर रहे हैं तो 5 मिनट की वॉक आपका मूड फ्रेश कर सकती है। वॉक से दिमाग में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं और आप खुद को तुरंत फ्रेश महसूस करते हैं।

वहीं 10 मिनट की वॉक तनाव और गुस्सा कम करने में मददगार है। शरीर में बढ़ा हुआ कॉर्टिसोल (Stress Hormone) कम होता है और दिमाग ज्यादा एक्टिव रहता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए 15 मिनट की वॉक किसी दवा से कम नहीं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है और शरीर को हल्का महसूस कराती है।

अगर आप रोजाना 30 मिनट की वॉक करते हैं तो वजन कम करने में आसानी होती है। फैट बर्निंग प्रोसेस स्टार्ट हो जाता है और शरीर फिट रहने लगता है।

इसी तरह, 45 मिनट की वॉक नकारात्मक विचारों को दूर करती है। आप खुद को ज्यादा पॉजिटिव और रिलैक्स महसूस करेंगे।

और अगर आप 60 मिनट की वॉक को डेली रूटीन में शामिल कर लें, तो शरीर में डोपामिन हार्मोन रिलीज होता है। इससे दिमाग खुश रहता है और आप दिनभर एक्टिव रहते हैं।


डिस्क्लेमर:
यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla