भारत में 6G का काउंटडाउन शुरू! 2028 में होगी टेस्टिंग, AI से मिलेगी रॉकेट जैसी इंटरनेट स्पीड और क्रिस्टल क्लियर कॉल क्वालिटी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारत में डिजिटल रफ्तार अब एक नया मोड़ लेने जा रही है। अब सिर्फ तेज इंटरनेट ही नहीं, बल्कि ऐसा नेटवर्क आएगा जो खुद अपनी गलती भी पहचानकर ठीक कर सकेगा। जी हां, देश में 6G नेटवर्क की तैयारी अब तेज हो गई है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि भारत में 6G टेक्नोलॉजी के विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। AI न सिर्फ नेटवर्क को और स्मार्ट बनाएगा बल्कि उसकी ताकत को कई गुना बढ़ा देगा।

भारत में 6G नेटवर्क टेस्टिंग 2028 | AI से मिलेगी तेज स्पीड और क्लियर कॉल क्वालिटी

2028 में शुरू होगी टेस्टिंग
नीरज मित्तल ने बताया कि 6G नेटवर्क की टेस्टिंग साल 2028 में शुरू कर दी जाएगी। हालांकि पूरी तरह लागू होने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन आने वाले सालों में लोग एक नए तरह का तेज, भरोसेमंद और सुरक्षित नेटवर्क इस्तेमाल करेंगे।

AI देगा रॉकेट जैसी स्पीड और बेमिसाल कॉल क्वालिटी
उन्होंने कहा कि 6G में AI कई अहम कामों को ऑटोमेट करेगा। ‘एजेंटिक AI’ नाम की टेक्नोलॉजी से नेटवर्क खुद तय करेगा कि कहां दिक्कत है और उसे कैसे ठीक करना है। इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा—नेटवर्क डाउन और कॉल ड्रॉप जैसी परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी।

AI के खतरे भी बढ़े
नीरज मित्तल ने इस बात पर भी चिंता जताई कि जैसे-जैसे AI आगे बढ़ रहा है, उसका गलत इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। डीपफेक वीडियो, आवाज की नकल और ऑनलाइन धोखाधड़ी अब आम होती जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि इस पर सरकार और टेक कंपनियों को मिलकर सख्त नजर रखनी होगी।

धोखाधड़ी रोकने के लिए AI सिक्योरिटी टूल
सरकार ने एक खास AI टूल तैयार किया है, जो संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की पहचान करता है। इसी टूल की मदद से Paytm और PhonePe जैसे ऐप्स ने अब तक 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी रोकी है। 48 लाख से ज्यादा ट्रांजैक्शन ब्लॉक किए जा चुके हैं। इससे आम लोगों के पैसों की सुरक्षा मजबूत हुई है।

इंडिया AI मिशन’ से बढ़ेगी ताकत
नीरज मित्तल ने बताया कि सरकार ने ‘इंडिया AI मिशन’ के लिए 1.25 अरब डॉलर का फंड तय किया है। इसका मकसद है—AI रिसर्च को बढ़ावा देना, स्टार्टअप्स को सपोर्ट करना और एक मजबूत AI इकोसिस्टम बनाना।


यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J