भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर बार-बार रील बनाने की आदत ने एक महिला की जान ले ली। सोशल मीडिया की इस लत ने आखिरकार एक घर को उजाड़ दिया।
यह दर्दनाक घटना बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम अखोराखुर्द (जवाखाड़) की है। बुधवार को पत्नी की इंस्टाग्राम रील बनाने की आदत से परेशान पति ने घर की बिजली काट दी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला बिजली के तार जोड़ने के लिए चाकू लेकर पति को धमका रही थी। तभी पति ने गुस्से में पैर से उसे धक्का दे दिया। धक्का लगते ही चाकू महिला की छाती में जा घुसा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम के ही निवासी हिरनराम ने चौकी बरियों में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि गांव का कुन्दन पहाड़ी कोरवा दौड़ते हुए उसके पास आया और कहा कि उसकी पत्नी किरन के सीने में चाकू लग गया है। जब वह अपने साथी रामसाय के साथ कुन्दन के घर पहुंचा, तो किरन कमरे में बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उसके सीने के बाईं ओर गहरा घाव था और पास में खून के निशान भी मिले।
पुलिस पूछताछ में आरोपी कुन्दन राम (28) ने बताया कि उसकी पत्नी किरन इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करती थी, जिसे लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। घटना से एक दिन पहले भी विवाद हुआ था, जिसके बाद कुन्दन ने घर की बिजली काट दी थी। अगले दिन नवाखाई त्योहार मनाने के बाद जब वह लौटा तो पत्नी फिर से तार जोड़ने की जिद करने लगी।
इस दौरान किरन सब्जी काटने वाला चाकू लेकर धमकाने लगी कि अगर तार नहीं जोड़ा तो खुद को चाकू मार लेगी। कुन्दन ने बताया कि वह रोज़ के झगड़ों से परेशान था और उसने गुस्से में पैर से जोर से धक्का दे दिया। उसी वक्त चाकू उसकी पत्नी के सीने में जा घुसा। घबराकर उसने चाकू निकालकर चूल्हे के पास फेंक दिया।
सूचना मिलते ही बरियों पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपी कुन्दन राम के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि यह मामला साफ तौर पर पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। इंस्टाग्राम पर रील डालने की आदत को लेकर दंपती के बीच लगातार मनमुटाव था, जो अंततः इस दुखद घटना का कारण बन गया।
सोशल मीडिया की इस दीवानगी ने एक और घर तबाह कर दिया। क्या आपको लगता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का असर रिश्तों पर बढ़ता जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




