गुस्सा या डर आते ही क्यों बिगड़ जाती है हालत? दिमाग की ये ट्रिक समझिए! जानिए क्या है ‘एमिग्डला हाइजैक’?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कभी गुस्से में आपका चेहरा लाल हुआ है? या खुशी में रोंगटे खड़े हो गए हों? या फिर डर के मारे हथेलियों में पसीना आ गया हो?

अगर हां, तो आपने ‘एमिग्डला हाइजैक’ का अनुभव किया है — यह हमारे दिमाग की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो भावनाओं के नियंत्रण से जुड़ी होती है।

हमारे दिमाग के बीचों-बीच स्थित एमिग्डला भावनाओं को कंट्रोल करता है। जब कोई भावनात्मक स्थिति बहुत तेज हो जाती है — चाहे गुस्सा हो, डर हो या बहुत ज्यादा खुशी — तब एमिग्डला तेजी से एक्टिव हो जाता है और दिमाग का सोचने वाला हिस्सा फ्रंटल लोब डिसेबल हो जाता है। इसी को एमिग्डला हाइजैक कहा जाता है।

एमिग्डला हाइजैक: गुस्से, डर और खुशी में कंट्रोल क्यों खोता है इंसान – जानें आसान उपाय

डॉ. प्रशांत गोयल बताते हैं — इस समय शरीर में एड्रेनिल और कॉर्टिसोल जैसे हॉर्मोन तेजी से रिलीज होते हैं, जिससे व्यक्ति की प्रतिक्रिया अचानक, तीखी और असंतुलित हो जाती है। लोग इस दौरान चीखने, रोने, भागने या गुस्से में बेकाबू होने जैसी हरकतें करते हैं। 1995 में ‘इमोशनल इंटेलिजेंस’ के लेखक डेनियल गोलमैन ने इस प्रतिक्रिया को पहली बार ‘एमिग्डला हाइजैक’ कहा था।

एमिग्डला क्या है?

दिमाग के अंदर दो छोटे बादाम जैसे हिस्से — जिन्हें एमिग्डला कहते हैं — हमारे डर, गुस्से और खुशी जैसी भावनाओं को संचालित करते हैं। यही वह जगह है जो किसी खतरे का एहसास होने पर सबसे पहले सक्रिय होती है।

 एमिग्डला हाइजैक क्या होता है?

जब कोई स्थिति भावनात्मक रूप से बहुत भारी हो जाती है तो एमिग्डला हमारी मर्जी के बिना ही नियंत्रण अपने हाथ में ले लेता है। इससे सोचने-समझने की क्षमता क्षण भर के लिए बंद हो जाती है और प्रतिक्रिया सिर्फ भावनाओं के आधार पर होती है।

एमिग्डला हाइजैक के लक्षण:

  • चेहरा लाल होना

  • तेज धड़कन और सांसें

  • पसीना आना

  • तुरंत और तेज प्रतिक्रिया देना

  • बाद में पछतावा या शर्मिंदगी महसूस होना

एमिग्डला हाइजैक को कैसे रोकें या कंट्रोल करें?

1. माइंडफुलनेस:
अपनी भावनाओं को पहचानिए। जब लगे कि गुस्सा या डर बढ़ रहा है, तो रुकिए और गहरी सांस लें। शरीर में क्या बदलाव हो रहे हैं, उस पर ध्यान दीजिए।

2. धीमी और गहरी सांसें:

  • 4 सेकंड में सांस लें

  • 4 सेकंड रोकें

  • 6 सेकंड में धीरे-धीरे छोड़ें
    इससे दिमाग को मैसेज मिलता है कि खतरा टल गया है और फ्रंटल कॉर्टेक्स दोबारा एक्टिव हो जाता है।

3. ट्रिगर को पहचानें:
समझिए कौन सी चीज़ें आपको ट्रिगर करती हैं — अपमान, असफलता या अनिश्चितता। पहचान होने से आप अगली बार बेहतर तैयारी के साथ प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

4. रीजनिंग की प्रैक्टिस करें:
घटना के बाद शांत होकर सोचिए — क्या डर वाजिब था? क्या मेरी प्रतिक्रिया सही थी? इससे आपका तार्किक हिस्सा मजबूत होता है।

 कुछ आम सवाल और जवाब:

सवाल: क्या एमिग्डला हाइजैक सिर्फ गुस्से में होता है?
जवाब: नहीं, यह डर, शर्म, अपमान, असुरक्षा, घबराहट या तनाव में भी होता है।

सवाल: क्या यह कोई बीमारी है?
जवाब: नहीं, यह कोई मानसिक रोग नहीं, बल्कि दिमाग की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है।

सवाल: क्या योग और मेडिटेशन से इसे कंट्रोल किया जा सकता है?
जवाब: हां, योग और माइंडफुलनेस से एमिग्डला की संवेदनशीलता घटती है और फ्रंटल कॉर्टेक्स मजबूत होता है।

सवाल: बच्चों में भी होता है क्या?
जवाब: हां, बच्चों में फ्रंटल लोब पूरी तरह विकसित नहीं होता, इसलिए वे गुस्से या डर में रोते, चीखते या जिद करते हैं।

सवाल: क्या याददाश्त पर असर पड़ता है?
जवाब: हां, इस दौरान हिप्पोकैंपस कम एक्टिव होता है, इसलिए कई बातें याद नहीं रहतीं।

सवाल: फैसले भरोसेमंद होते हैं क्या?
जवाब: नहीं, ऐसे समय में लिए गए फैसले अक्सर जल्दबाजी और भावनाओं पर आधारित होते हैं।

सवाल: क्या सोशल मीडिया इसे बढ़ा सकता है?
जवाब: हां, निगेटिव खबरें और लगातार स्क्रीन टाइम से दिमाग हाइपर मोड में रहता है।

सवाल: क्या दवाएं ली जाती हैं?
जवाब: हां, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर दवाएं या थेरेपी (CBT, माइंडफुलनेस) की सलाह दे सकते हैं।

भावनाओं पर नियंत्रण कोई जादू नहीं, बल्कि एक सीखने की प्रक्रिया है। अगर आप भी गुस्से, डर या तनाव में खुद को बेकाबू महसूस करते हैं, तो समय रहते मदद लेना बिल्कुल ज़रूरी है। थोड़ा सा अभ्यास और समझदारी, आपको एमिग्डला हाइजैक से बाहर निकलने में मदद कर सकती है। 

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J