भगवान शिव के मंदिर में युवक ने फैलाई गंदगी! भड़का जनाक्रोश! लोगों ने तोड़ी झोपड़ियां, पुलिस ने 4 संदिग्धों को पकड़ा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बिलासपुर में भगवान शंकर के मंदिर में की गई गंदगी को लेकर सरकंडा क्षेत्र में भारी बवाल मच गया। देर रात हुई इस घटना से मोहल्ले के लोग भड़क उठे और देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के महामाया आईटीआई के पास बस्ती में बने शंकर मंदिर की है। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर परिसर में गंदगी फैला दी। सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो इलाके में आक्रोश फैल गया।

Bilaspur Shankar Mandir Mein Gandagi Ka Maamla – Sarkanda News

गुस्साए लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और पास में बनी दो झोपड़ीनुमा घरों को तोड़ दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर में गंदगी फैलाकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई।

सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ के गुस्से को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारी फिलहाल किसी तरह का बयान देने से बचते नजर आए।

हालांकि, पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकत असहनीय है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ऐसी ही स्थानीय और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J