भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। दामाद की ब्लैकमेलिंग से परेशान सास-बेटी ने मिलकर ‘परफेक्ट मर्डर’ की साजिश रच डाली। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है।
मामला बिनौली थाना क्षेत्र का है
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह गांव जिवाना गुलियान में सोनू (35) नाम के व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के भाई मोनू की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पूरा सच सामने आता गया|
प्लॉट को लेकर विवाद और ब्लैकमेलिंग
जांच में खुलासा हुआ कि सोनू का अपनी सास सरोज के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी सोनिया और उसकी मां सरोज ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने मिलकर सोनू की हत्या की। सोनिया ने बताया कि उसकी मां ने कुछ समय पहले 3 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 30 लाख रुपये है। सोनू उस प्लॉट को अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था।
वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
पुलिस के मुताबिक, सोनू ने एक बार सास के नहाने का वीडियो बना लिया था। वह धमकी देता था कि अगर प्लॉट उसके नाम नहीं किया गया तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा। इसी ब्लैकमेलिंग से मां-बेटी परेशान हो गईं और उन्होंने साजिश रच डाली।
नींद की गोली दी और गला दबाया
शनिवार शाम को दोनों ने सोनू को दूध में नींद की गोलियां दीं। जब वह गहरी नींद में चला गया तो सास और पत्नी ने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तारी और जेल भेजा गया
मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएचओ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस वारदात के पीछे संपत्ति विवाद और ब्लैकमेलिंग ही मुख्य कारण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




