छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल! अगले 5 दिन दक्षिणी जिलों में बारिश! रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित इन संभागो में भी बूंदाबांदी के आसार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के आख़िरी सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। दक्षिणी इलाकों में बारिश की दस्तक तय मानी जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि आने वाले पांच दिन प्रदेश के कई हिस्सों में भीगने वाले हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 26 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट – दक्षिणी जिलों में 5 दिन तक बारिश की संभावना, रायपुर में बादल छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि 24 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसी सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बादल और बरसात का दौर शुरू होगा। अगले 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

इस बारिश का असर किसानों पर भी पड़ सकता है। कई इलाकों में धान की कटाई पूरी हो चुकी है, लेकिन फसलें खेतों में रखी हुई हैं। ऐसे में अगर बारिश तेज हुई तो इन फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ सकता है।

राजधानी रायपुर का मौसम:
आज रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दक्षिण से लेकर मध्य छत्तीसगढ़ तक मौसम का यह बदलाव किसानों और आम लोगों के लिए मिलाजुला असर लाएगा।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J