भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) जांजगीर-चांपा। देवरी पिकनिक स्पॉट पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को बिलासपुर से घूमने आए दोस्तों का ग्रुप मस्ती के मूड में नदी में उतरा, लेकिन कुछ ही देर में खुशियों की जगह चीख-पुकार गूंज उठी। दो युवक और एक युवती हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए।
घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह है पूरी घटनाजानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा (28), अशोक नगर निवासी आशीष भोई (26), सरकंडा निवासी स्वर्णा रेखा ठाकुर (30) और मोनिका सिन्हा शनिवार को पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। उन्होंने अपने कॉलेज के दोस्त अर्जुनी अकलतरा निवासी लक्ष्मी शंकर राय को भी बुलाया था।
शाम के वक्त सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक स्वर्णा रेखा ठाकुर तेज बहाव में बहने लगीं। उन्हें बचाने के लिए अंकुर और आशीष तुरंत नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज धार में तीनों ही लापता हो गए। वहीं लक्ष्मी शंकर राय और मोनिका सिंह किसी तरह किनारे आकर बच गए।
सूचना मिलते ही पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत डीडीआरएफ टीम को बुलाया गया। देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक तीनों का कोई पता नहीं चल सका।
हादसे की जानकारी मिलते ही बिलासपुर से परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में भी गहरा शोक है और प्रशासन से सुरक्षा इंतजामों की मांग उठ रही है।
पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
देवरी पिकनिक स्पॉट पर इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। अब तक यहां 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सुरक्षा इंतजामों के अभाव और पर्यटकों की लापरवाही लगातार हादसों को जन्म दे रही है।
– 14 जुलाई 2024 को सरकंडा निवासी एक युवक की नदी में डूबने से मौत हुई थी।
– 20 दिसंबर 2022 को बलौदा क्षेत्र के दो छात्र बह गए थे।
– 20 अक्टूबर 2024 को कापन निवासी सूरज पटेल और खुशेन्द्र बरेठ नदी में डूबे थे।
– 27 दिसंबर 2024 को दीपका से आए दो युवक अश्वनी सिंह (24) और सुमित सिंह (19) की भी मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम उठाए होते, तो ये हादसे टाले जा सकते थे। अब गांव के लोग मांग कर रहे हैं कि या तो यहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए या फिर पिकनिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और डीडीआरएफ की टीम लापता तीनों युवकों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




