विज्ञापन

धमतरी में जन्मा ‘मरमेड बेबी’, 3 घंटे में मौत: दुर्लभ बीमारी से जुड़े दोनों पैर, दुनिया में सिर्फ 300 केस..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) धमतरी जिला अस्पताल में शुक्रवार को जन्मा एक नवजात पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया। ‘मरमेड बेबी’ (Mermaid Syndrome) से पीड़ित इस बच्चे ने जन्म के बाद महज 3 घंटे में दम तोड़ दिया।

28 वर्षीय महिला की यह दूसरी डिलीवरी थी। सुबह लेबर पेन के बाद महिला को धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने डिलीवरी कराई तो सभी हैरान रह गए। नवजात के दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे, बिल्कुल जलपरी की तरह।

धमतरी मरमेड बेबी – जन्म के 3 घंटे बाद मौत, दुर्लभ सिंड्रोम का मामला

डॉक्टरों ने बताया कि इस दुर्लभ स्थिति को ‘मरमेड सिंड्रोम’ या ‘सिरेनोमेलिया’ कहते हैं। इस बीमारी में शिशु के निचले अंगों का विकास नहीं हो पाता और आंतरिक अंग भी अधूरे रहते हैं। इसी वजह से अधिकतर शिशु जन्म के कुछ ही घंटों या दिनों में मौत के शिकार हो जाते हैं।

डॉ. रागिनी सिंह ठाकुर ने बताया कि बच्चे का वजन सिर्फ 800 ग्राम था। उसका ऊपरी हिस्सा जैसे आंख, नाक और हृदय विकसित थे, लेकिन रीढ़ की हड्डी से नीचे का हिस्सा जुड़ा हुआ था। सोनोग्राफी में भी यह स्थिति सामने नहीं आई थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ‘मरमेड सिंड्रोम’ लड़कों में लड़कियों की तुलना में ज्यादा पाया जाता है। अब तक दुनिया में करीब 300 केस ही दर्ज हुए हैं। भारत में यह धमतरी का पहला और देश का पांचवां केस है।

डॉक्टरों के अनुसार, इसके कारण मां में डायबिटीज, गर्भावस्था में पोषण की कमी, भ्रूण में रक्त संचार की समस्या या कुछ दवाओं का प्रभाव हो सकता है।

भारत में इससे पहले उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। 2016 में उत्तर प्रदेश में पैदा हुआ बच्चा जन्म के 10 मिनट बाद ही चल बसा था।

धमतरी का यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव-गांव में लोग इसे लेकर बातें कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J