कुम्हारी कमल खुंटे हत्याकांड में बड़ा फैसला: तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा, पत्नी को खाना खिला लौटते वक्त युवक की बेरहमी से हत्या..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में 10 अगस्त 2023 की रात हुई कमल खुंटे हत्याकांड में आखिरकार बड़ा फैसला आ गया है। सत्र न्यायालय ने बुधवार को तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इस मामले ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया था, क्योंकि कमल खुंटे अपनी पत्नी को खाना खिलाकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

यह दर्दनाक घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर चौराहा की है। कमल खुंटे अपने घर के सामने पहुंचे ही थे कि तीनों आरोपी — गौतम कुमार चेलक उर्फ गोलू, गणेश राम चेलक और भीखम चेलक उर्फ टुमन से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हमला कर दिया गया।

कमल खुंटे हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा — दुर्ग कोर्ट का बड़ा फैसला

विवाद के बाद हुआ जानलेवा हमला
भीखम चेलक ने चाकू से कमल खुंटे पर कई वार कर दिए, जबकि गौतम और गणेश ने उसे पकड़ रखा था। गंभीर हमले में कमल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथी हितेश देशलहरे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाके में इस घटना के बाद दहशत फैल गई थी।

गिरफ्तारी और सख्त धाराओं में मामला दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 302/34 (हत्या) और 307/34 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान भीखम चेलक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

सबूत मिटाने की कोशिश भी की गई
गौतम चेलक ने अपराध के सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े नदी में फेंक दिए थे। इसी वजह से उस पर धारा 201 भी जोड़ी गई। जांच टीम ने सबूत जुटाकर अदालत में मजबूत पेशी की।

कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आरोपियों का कृत्य गंभीर प्रकृति का है, लेकिन यह “विरल से विरलतम” श्रेणी में नहीं आता, इसलिए मृत्युदंड नहीं दिया जा सकता। अदालत ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद और प्रत्येक पर ₹1,000 जुर्माना लगाया। साथ ही गौतम चेलक को धारा 201 के तहत 3 साल के सश्रम कारावास की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

अब तीनों आरोपियों को सजा भुगतने के लिए केंद्रीय कारागार दुर्ग भेजा गया है। स्थानीय लोगों में इस फैसले के बाद संतोष दिखा है। पीड़ित परिवार ने कोर्ट के इस निर्णय को न्याय बताया।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J