भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग-भिलाई,पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आयोजित “अमृत संवाद” कार्यक्रम में यात्रियों की आवाज़ गूंज उठी। रेलवे के “स्पेशल कैंपेन 5.0” के तहत हुए इस आयोजन में यात्रियों ने खुलकर अपने सुझाव दिए और कई अहम मुद्दे उठाए।
रेलवे की ओर से पहुंचे असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर शेषमणि पांडेय ने खुद यात्रियों से बातचीत की और सभी सुझावों को गंभीरता से सुना।
नौतनवा एक्सप्रेस का ठहराव मांग
यात्रियों ने बताया कि नौतनवा एक्सप्रेस में बार-बार चेन पुलिंग की घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना था कि अगर यह ट्रेन पावर हाउस स्टेशन पर रुके, तो ऐसी घटनाएं बंद हो सकती हैं। लोगों ने एडीआरएम से इस मांग को स्वीकार करने की अपील की।
दुर्ग से चले गरीब रथ एक्सप्रेस
यात्रियों और रेलवे समिति के सदस्यों ने लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस को दुर्ग से शुरू करने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए यह ट्रेन रायपुर की बजाय दुर्ग से चले तो सुविधाजनक रहेगा।
इसके साथ ही रीवा-बिलासपुर ट्रेन के री-शिड्यूलिंग पर भी चर्चा हुई।
पावर हाउस स्टेशन में ऑटो स्टैंड की मांग
ऑटो चालकों ने स्टेशन परिसर के बाहर ऑटो स्टैंड की मांग रखी। उनका कहना था कि उन्हें स्टेशन के आसपास गाड़ी खड़ी करने की अनुमति नहीं है, जिससे यात्रियों और चालकों दोनों को परेशानी होती है। अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया।
सफाई और संवाद अभियान
सुबह से ही रेलवे स्टाफ और अधिकारी प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल स्थल और शौचालयों की सफाई में जुट गए। यात्रियों के बीच जाकर “प्लास्टिक मुक्त स्टेशन” और स्वच्छ परिसर बनाए रखने का संदेश दिया गया।
यात्रियों से सीधा संवाद
अमृत संवाद के दौरान यात्रियों ने सफाई, प्रतीक्षालय और पेयजल की सुविधाओं पर अपने सुझाव साझा किए। असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर शेषमणि पांडेय ने कहा —
“स्वच्छ स्टेशन सिर्फ प्रशासन की नहीं, हर यात्री की जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर बड़ा बदलाव लाती हैं।”
रेलवे अधिकारी यात्रियों और स्थानीय निवासियों से मिले सभी सुझाव मंडल, जोन और रेलवे बोर्ड तक भेजेंगे ताकि उन पर सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




