छठ पर बढ़ेगी भीड़, रायपुर स्टेशन पर 6000 स्क्वायर मीटर का होल्डिंग एरिया, सिर्फ ₹15 में मिलेगा खाना, 99 रुपए में हेल्थ चेकअप, दुर्ग-भिलाई में भी खास व्यवस्था..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिवाली और छठ के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर रायपुर रेलवे पूरी तरह सतर्क है।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को मैनेज करने के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पर 6000 स्क्वायर मीटर का होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है, जो आने वाले दिनों में राहत का काम करेगा।

DRM ने खुद पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

21 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दयानंद रायपुर स्टेशन पहुंचे और सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है।

रायपुर रेलवे स्टेशन का होल्डिंग एरिया - 1000 यात्रियों की क्षमता, CCTV, चेयर, और सस्ते खाने की सुविधा

खाने और हेल्थ की भी व्यवस्था, वो भी बेहद कम दामों पर स्टेशन पर सफर करने वाले यात्रियों को सस्ता और पौष्टिक खाना मिले, इसके लिए खास कदम उठाए गए हैं।

यहां आपको मिलेगा:

  • जनता खाना मात्र ₹15 में

  • इकोनॉमी मील ₹20 में

  • रेल नीर ₹14 में
    साथ ही, ₹99 में 32 प्रकार के हेल्थ चेकअप की सुविधा भी यात्रियों को उपलब्ध कराई गई है।

रायपुर स्टेशन का होल्डिंग एरिया – छांव में इंतजार

करीब 1000 यात्रियों की बैठने की क्षमता वाले इस होल्डिंग एरिया में 600 चेयर, CCTV कैमरा, एयर कूलर, और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल सही समय पर हुई है, क्योंकि छठ के समय यात्रियों की संख्या दोगुनी हो जाती है।

दुर्ग, भाटापारा और भिलाई में भी किया गया इंतजाम

  • दुर्ग स्टेशन: 1000 स्क्वायर मीटर एरिया, 1000 यात्रियों की क्षमता, 200 चेयर

  • भाटापारा स्टेशन: 400 स्क्वायर मीटर एरिया, 50 चेयर

  • भिलाई पावर हाउस स्टेशन: 250 स्क्वायर मीटर एरिया, 100 चेयर

इन सभी स्टेशनों पर पानी, टिकट सुविधा, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी से बचा जा सके।

📣 ऐसे ही लोकल अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें


यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J